खबर को सुनें

पीपलकोटी (चमोली)। पीपलकोटी में गुरूवार को व्यापार संघ पीपलकोटी ने जीएसटी के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में विभाग का पुतला दहन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी के नाम पर जो सर्वे की जा रही है उसे बंद किया जाए।

व्यापार संघ पीपलकोटी के अध्यक्ष दीपक राणा का कहना था कि वर्तमान समय में जीएसटी के नाम पर विभाग की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है जिसमें व्यापारियों को नाहक ही परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जिसका व्यापारी विरोध करते है और सरकार से जीएसटी के नाम पर जो सर्वे की जा रही है उसे बंद करवाने की मांग करते है। इस मौके पर अध्यक्ष व्यापार संघ दीपक राणा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप सिंह गुसाई, अतुल शाह, कुलबीर बिष्ट, दर्शन नेगी, विजय थपलियाल, अशोक शाह, चिंटू शाह, सुभम शाह, संतोष शाह, मुकेश मेहरा, प्रकाश शाह, लक्ष्मण बुटोला, त्रिलोक आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!