खबर को सुनें

नारायणबगड़(चमोली)। जिले के नारायणबगड़ विकास खंड  के पंती गांव के पास बुधवार को पुलिस को पिण्डर नदी में पत्थरों के बीच एक महिला का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। महिला की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

थाना थराली के एसएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से पिंडर नदी में महिला के शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। नदी में मिला शव प्रथम दृष्ट्या किसी नेपाली मूल की महिला का लग रहा है।  और शव का पंचनामा भर कर 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। जिससे शव की पहचान हो सके। रेस्क्यू टीम में महिला एसआई शिखा एएसआई दौलत सिंह चैहान, सिपाही हरीश कुमार, मनवीर सिंह अशोक मलिक, हरपाल कनेरी आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!