खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय की समाज शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रचना टम्टा को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक अध्ययन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्तराखंड की बेटी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

रविवार को देहरादून में हुए एक समारोह में आयोजक संस्था शैल स्टडी ग्रुप की ओर से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. रचना को यह पुरस्कार मिलने पर प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. बीसी शाह, डॉ. एसके लाल, डाॅ. डीएस नेगी, डॉ. ऋतु चैधरी, डॉ. बीपी देवली आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!