खबर को सुनें

थराली (चमोली)। हरेला के तहत मध्य पिंडर रेज के सहयोग से गुरूवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायिक परिसर थराली में पौधरोपण किया गया।

न्यायालय परिसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिव सिंह के नेतृत्व न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वन कर्मियों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को अपने जीवन में अधिकाधिक पौधो का रोपण करना चाहिए। इस अवसर पर में मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी अधिक चिंतित हैं, उन्होंने स्वछ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों रोपण किए जाने, जलस्रोतों, नदी नालों का साफ रखने एवं पालीथीन का कम-से-कम प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता रमेश कुनियाल, एचएस शर्मा, अधिवक्ता जय सिंह बिष्ट, विरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!