खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 51वीं संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर 28 मेडल झटककर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें से तीन स्वर्ण, चार रजत और इक्कीस कांस्यपदक हैं। साथ ही विद्यालय के समीर बिष्ट, श्रेय किमोठी, वर्षा फर्स्वाण, अनीषा पंवार का चयन केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, वहीं प्रियांशु बिष्ट और नैना को स्टैंड बाई रखा गया है।            

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य पराग ने विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेताओं को बधाई दीं और जीत के सिलसिले को अनवरत जारी रखने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नर्सिंग कालेज की प्राचार्य डा. ममता कपरवाण ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का न केवल शारीरिक विकास होता है अपितु मानसिक उन्नति और नेतृत्व कुशलता भी खेलों से पाई जा सकती है। उन्होंने सभी विजेता  विद्यार्थियों, प्रतिभागियों, उनके कोच हयात सिंह, विद्यालय प्राचार्य को बधाई दी। विद्यालय शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक हयात को उनके कार्यों को देखते हुए प्राचार्य ओर मुख्य अतिथि ने प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को भी पुरस्कारों से नवाजा गया । कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षिका रेखा सिंघल ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *