खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। श्रावण मास के पहले सोमवार को चमोली जिले के शिवालयों में शिव भक्तों की कतारे लगी रही। भक्तों में शिवालयों में जलाभिषेक कर खुशहाली की मनौतियां मांगी।

चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर, बटलेश्वर, सकलेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, नागनाथ, बामेश्वर, कल्पेश्वर धाम आदि स्थानों पर सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारे लगी रही। बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर सभी की खुशहाली की कामना की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!