खबर को सुनें

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण)। नालूपानी, धरासू में  थाना धरासू हेतु भवन निर्माण का कार्य जारी है। पुलिस कर्मियों की सुख-सुविधा व आधुनिकरण हेतु थाने के प्रशासनिक भवन के साथ बैरकों व शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा निर्माणाधीन थाना भवन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निर्माण से जुडे विभाग व ठेकेदार को जमीन का सही तरीके से समतलीकरण व निर्माण मे गुणवता व उत्तम क्वालिटी के  मटेरियल का प्रयोग करने के लिए कहा  प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार को समय-समय पर निर्माण कार्यों की देखरेख करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  अनुज  कुमार, प्रभारी निरीक्षक सहित भवन निर्माण कार्यों से जुडे ठेकेदार व वर्कर्स मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *