खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षाकी।

कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यदायी एवं निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में मास्टर प्लान के कार्यो में देरी नही होनी चाहिए। कहीं पर कोई समस्या आए तो तत्काल उसको संज्ञान में लाया जाए। निर्माण सामग्री को पहले से स्टॉक में रखें। जहां पर एक से अधिक कार्य साथ-साथ हो सकते है, उसके लिए प्लान के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने निर्देश किया कि हॉस्पिटल एक्सटेंशन और अराइवल प्लाजा के आंतरिक कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करें। शेष नेत्र और बद्रीश झील सौन्दर्यीकरण कार्यो में और तेजी लाई जाए। मास्टर प्लान के फेज-2 में प्रस्तावित कार्यो के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूरी करें और निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वीसी में कार्यदायी संस्थाओं ने संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के पहले फेज में अराइवल प्लाजा, लूप रोड निर्माण, शेष नेत्र और बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण, आधुनिक तकनीकयुक्त अस्पताल का विस्तारीकरण तथा नदी घाटों का सौन्दीर्यीकरण कार्य किए जा रहे है। वीसी में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, बदरीनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुशील पुरोहित आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!