खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के आवाह्न पर केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से निरंतर बढ़ाये जा रहे रसोई गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन कर मांग की कि गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिया जाय।

ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर गैस के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। और सरकार के विरोध में नारे बाजी की गई। गोपेश्वर तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि जिस मंहगाई को कम करने के नाम पर भाजपा ने केंद्र की सत्ता हासिल की थी आज उसी के राज में जनता मंहगाई से बेहाल होती जा रही है। निरंतर बढ़ते गैस के दामों से लोगों के घरों के चुल्हे जलने बंद होते जा रहे है। आम आदमी का बजट गडबडा गया है। एक ओर सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने की बात कर रही है वहीं मंहगाई की मार से अंतिम पायदान के व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ाये गये गैस के दामों को वापस लिया जाए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ओमप्रकाश नेगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला सचिव संदीप झिंक्वाण, बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, अरूणा डंडवासी, नरेन्द्र लाल भारती, जगत लाल, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, सेवादल महिला जिला महामंत्री अंजू राणा, विक्रम नेगी, दर्शन लाल, गोविंद सजवांण, किशोरी लाल, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, विक्रम रावत, मदन लाल चांदपुरी, रोहित कुमार, गब्बरसिंह रावत, श्यामलाल, लीला देवी, नरेंद्र सिंह बत्र्वाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *