खबर को सुनें

हरिद्वार। आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में देशभर में 75 नगर वन चुने गए हैं। जिनका उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। इन 75 स्थानों में देहरादून और हरिद्वार भी शामिल हैं। हरिद्वार में नगर वन का उद्घाटन वन मंत्री सुबोध उनियाल और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने किया। इस मौके पर हरिद्वार के नगर वन में 75 रुद्राक्ष के पौधे भी लगाए गए।

उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर वन के लिए प्रदेश के दो स्थानों देहरादून और हरिद्वार को चयनित किया गया था। दोनों ही स्थलों पर नगर वन का उद्घाटन किया गया है। साथ ही 75 पौधे भी लगाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। जिससे पर्यटक नेचर का लाभ उठा सकें। इसके अलावा स्थानीय निवासी भी अपना एकांत समय यहां पर व्यतीत कर सकेंगे। हेड ऑफ फॉरेस्ट विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि हरिद्वार में रुद्राक्ष के 75 पौधे लगाए हैं, जो हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आने वाले समय में यहां से रुद्राक्ष सप्लाई करने की भी योजना है। फिलहाल अभी यहां पर रिवर फेसिंग और बर्ड वाचिंग एरिया है। रुद्राक्ष के पेड़ लगभग दो-तीन साल में बड़े हो जाएंगे। जिसके बाद नगर वन एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *