खबर को सुनें

गोपेश्वर में बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी आया खतरे की जद में

गोपेश्वर (चमोली)। बुधवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से लोगों के आवासीय भवन और खेत खलिहान दब गये गये है। चमोली जिले के विकास खंड नन्दा नगर के बिजार बाजार  में आवासीय भवनों और दुकानों के आस पास मलवा पसर गया। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान मोनिका देवी, नरेंद्र रावत, बचन सिंह रावत  देवेन्द्र  जमालू, लक्ष्मण सिंह समेत कई प्रभावितों ने बताया बुधवार की रात्रि को आयी वर्षा और मलवे तथा भूस्खलन से दर्जनों भवनों और दुकानों  को नुकसान हुआ है, वहीं जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वैतरणी मार्ग पर बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन से सीवरेज प्लांट की एक तरफ की दीवार भी ढह गई है। जिससे कभी भी सीवरेज प्लांट धराशायी हो सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!