खबर को सुनें

गैरसैण (चमोली)। किसी भी सम्भावित आपदा को देखते हुये पुलिस कर्मियों को राहत कार्य और  आपदा उपकरणों की जानकारी औरअभ्यास कराये जाने के पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे के निर्देशन में गुरूवार को  फायर यूनिट गैरसैण और एसडीआरएफ यूनिट गौचर की ओर से संयुक्त रुप से थाना गैरसैण के पुलिस कर्मियों को अग्नि उपकरणों और आपदा उपकरणों की जानकारी दी गयी।

एसडीआरएफ ने प्राकृतिक आपदा आने पर पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में पूर्वाभ्यास, उपकरणों की जांच, घायलों को निकालने व ले जाने का अभ्यास, प्राथमिक उपचार, रोप रेसक्यू एवं राहत बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। फायर यूनिट गैरसैण की ओर से कर्मचारियों को डेमो देकर अग्नि सुरक्षा के उपाय के बारे में जानकारी दी व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्राथमिक उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान  फायर यूनिट गैरसैण से लीडिंग फायरमैन राजीव राठौर, फायर सर्विस चालक नरेश  सिंह, फायरमैन हरदीप शाह व एसडीआरएफ यूनिट गौचर मौजूद थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!