खबर को सुनें

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में एक कलियुगी चाचा अपनी ही भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने कनखल थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जगजीतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिला बागपत निवासी उसका देवर गौरव पिछले डेढ़ माह से उनके साथ रह रहा था। महिला का आरोप है कि 30 जून की रात वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला ने पहले तो अपने स्तर पर बेटी को तलाश किया। जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को ढूंढ कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!