खबर को सुनें

चमोली। पुलिस कर्तव्यनिष्ठ है और जनता की सेवा के लिए हर पल तैयार है। इसकी एक बानगी देखने को मिली जनपद मुख्यालय में जहाँ फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर ने एक युवक की जान उस वक्त बचा दी जब वो पार्क में बेहोशी की हालत में पड़ा था। शनिवार को कुछ बच्चों ने फायर स्टेशन गोपेश्वर पर आकर बताया कि गौरा देवी पार्क निकट फायर स्टेशन गोपेश्वर में एक लड़का बेहोशी की हालत में पड़ा है। फायर सर्विस गोपेश्वर के कर्मियों द्वारा आव देखा न ताव तुरंत अपने वाहन में ले जाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। समय से इलाज मिलने व तत्काल कार्यवाही पीयूष सोनियाल हाल निवास सुभाष नगर गोपेश्वर की जान बचायी जा सकी जो कि अब स्वस्थ्य है। पीयूष के परिजनों द्वारा फायर सर्विस गोपेश्वर की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!