खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के यात्रा मार्ग पर पनारधार नामक स्थान पर अपनी बकरियों के साथ गये एक ग्रामीण के उपर सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया है। जिसे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्वाड गांव निवासी शिव सिंह पुत्र कृपाल सिंह अपने बकरियों के साथ पनारधार की ओर गया था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गया। लेकिन बकरियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिसके बाद साथ के अन्य लोगों ने इसकी सूचना गांव में भेजी जिसके  बाद अन्य ग्रामीणों ने वहां पहुंक कर उसे कुर्सी की पालिकी बनाकर मुख्य सड़क लाया गया। जहां से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!