खबर को सुनें

नंदप्रयाग (चमोली)। युवा कवि दीपक सती के नए काव्य-संग्रह हे कृष्ण का रविवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में मुख्य अतिथि थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि दीपक सती की रचनाएं सबको प्रेरणा देती हैं। थराली विधायक ने कहा कि इस पुस्तक की दो हजार प्रतियां वे अपने क्षेत्र में एवं विधानसभा में बंटवाएंगे। विशिष्ट अतिथि कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, नंदिता रावत, शंभू प्रसाद सती, भगत सिंह राणा ने इस रचना की सराहना की। संस्कृत प्रवक्ता अरुण किशोर भट्ट ने पुस्तक समीक्षा करते हुए पुस्तक में प्रायः सभी रसों का सम्यक रूप से परिपाक हुआ है जिससे कि किसी भी रसिक का मन अछूता नहीं रह सकता। दीपक सती ने मंच से अपनी एक कविता द्रौपदी के एक सर्ग दौपदी ने देखा उसका कोई नहीं अब रक्षक है। का वाचन कर द्रौपदी की करुण पुकार और भगवान कृष्ण के नारी-रक्षा का भावुक प्रसंग सुनाया। मंच संचालन करते हुए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राध्यापक डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि दीपक सती की यह रचना विश्व स्तर को संदेश देने वाली कविता है और शीघ्र ही दुनिया के कौने-कौने का साहित्य प्रेमी इसे गाता हुआ सुनाई देगा। इस मौके पर भगत सिंह राणा, हिमांशु थपलियाल, सुनील पंत, रोशनी पोखरियाल, शिब्बु बिष्ट, नेहा रावत, वंदना मेंदोली, बिमला रावत,  मीना सती, शिवप्रसाद सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!