खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज दिनांक 11 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सर्चिंग के दौरान उक्त शव पशुलोक बैराज के चैनल गेट में फंसा हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर पशुलोक बैराज के चैनल गेट में उतरे व उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ पोस्ट प्रभारी ढालवाला द्वारा बताया गया है कि उक्त युवक अरुण कुमार पुत्र श्री जसपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का है। जो पूर्व में जनपद पौड़ी के खिरसू नामक स्थान में स्थित एक कैंप के पास स्नान के दौरान डूब गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *