खबर को सुनें

देहरादून । देहरादून के डोईवाला में बुधवार को विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने यहां कानूनगो को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कानूनगो जमीन का भू उपयोग बदलने के नाम पर प्रति फाइल पांच हजार रुपये के हिसाब से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. व‍िज‍िलेंस की टीम ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रत‍ि फाइल के नाम पर र‍िश्‍वत मांगी थी। आरोप‍ित के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया क‍ि मोतीलाल न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार र‍िश्‍वत मांग रहा है। जांच में पता चला क‍ि श‍िकायतकर्त्‍ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग-अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायतकर्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया। जिस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठ‍ित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न‍िवासी न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को श‍ि‍कायतकर्ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया।

मामले के अनुसार, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून के टोल फ्री नंबर 1064 पर रिश्वत की मांग का मामला रजिस्ट्रर्ड कराया गया. इस पर सतर्कता सेक्टर ने शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच की. जांच में मामला सही पाते हुए पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून रेनू लोहानी ने ट्रैप टीम का गठन किया. आरोपी मोती लाल निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्री नगर ज्वालापुर हरिद्वार को डोईवाला में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम निरीक्षक तुषार बोरा, निरीक्षक मनोज रावत, निरीक्षक विभा वर्मा, आरक्षी मनोज शर्मा, आरक्षी गोपाल सिंह, आरक्षी नितिन आरक्षी ईखलाख के रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुल‍िस अधीक्षक सतर्कता सेक्‍टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया क‍ि भ्रष्टाचार के व‍िरुद्ध टोल फ्री नंबर पर श‍िकायत कर सकते हैं। अब तक विजिलेंस ने तीन लेखपाल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किये है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *