खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। दिनाँक 06/06/2022 को समय 21:30 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना मिला कि पटियालधार नर्सिंग कॉलेज के पास वाले जंगल मे भयंकर आग लगी है जो काफी तेजी से आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है। प्राप्त सूचना पर तत्काल फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम मय उपकरणों व मोटर फायर इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुँची और आवासीय भवनों,नर्सिंग कॉलेज व सेन्टर स्कूल पठियालधार की बिल्डिगों कि तरफ बढ़ रही आग पर बड़ी मशक्कत व सूझबूझ से काबू पाते हुए पूर्ण रुप से बुझाया गया।आग से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।फायर सर्विस गोपेश्वर की त्वरित कार्यवाही से समय रहते एक बहुत बड़ी अग्नि दुर्घटना होने से रोकी गयी। स्थानीय लोगों द्वारा फायर सर्विस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई व धन्यवाद किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!