खबर को सुनें
देहरादून। जनपद देहरादून गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन। कल 03 जून 2022 को देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून  द्वारा सूचित कराया  गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर  SDRF के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको का नाम व पता

  1.  प्रिंस कठैत पुत्र अतुल सिंह कठैत निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून।
  2. शुभम असवाल पुत्र M.S असवाल निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!