खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील थराली के अन्तर्गत परखाल-सणकोट मोटर मार्ग पर ग्राम सिमली के पाटीयू तोक में आठ अप्रैल की सायं करीब 6.30 बजे मैक्स वाहन संख्या यूके-11टीए-1782 सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें वाहन चालक की मृत्यु हुई है। जिला मजिस्ट्रेट वरूण चैधरी के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट थराली को सौंपी गई है।

जॉच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र जवॉठा ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील थराली को दे सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!