खबर को सुनें

हरिद्वार। वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष का वीडियो वायरल हो रहा है। हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज में पिछले दो दिनों से दो गजराजों के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। संघर्ष में एक हाथी का दांत टूट चुका है। इससे पहले भी राजाजी रेंज में गजराजों की आपसी भिड़ंत देखी गई थी, जिसमें मोतीचूर की चीला में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक गजराज मारा गया था। फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो में एक गजराज का आपसी संघर्ष में दांत टूट गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!