खबर को सुनें

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर देवप्रयाग के सौड़पानी के पास बोलेरो वाहन के सामने से आ रही आॅल्टो कार की आपस में जबरदस्त भिडंत हो गई है। जिससे सात लोग घायल हो गये है। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह लगभग साढे सात बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के सौड़पानी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही ऑल्टो कार और वहीं श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ लौट रही बोलेरो की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में में सवार तीन महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। देवप्रयाग थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नही चल पाया है अभी पुलिस हादसे के कारणों की जांच में लगी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!