देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

देहरादून। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इंडिया पोस्ट (India Post GDS Recruitment 2022) में ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट पोस्टमास्टर/ डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. करीब 38 हजार 926 पदों पर देश के अलग-अलग जगहों के लिए ये भर्ती की जाएगी. उत्तराखंड की बात करें तो प्रदेश के लिए कुल 353 पदों पर भर्ती की जानी है. इन पदों के लिए 05 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

देखिए उत्तराखंड में पदों का विवरण:

 

उम्मीदवार के पास भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मैथ्स और इंग्लिश (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में 10 वीं कक्षा का सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन पास सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए. उत्तराखंड के लिए हिंदी का ज्ञान अनिवार्य है.

आयु सीमा

  • 18 वर्ष से 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार अतिरिक्त छूट)

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं की मार्क्शीट के आधार पर किया जाएगा. 10वीं परीक्षा के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अन्य कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी.

सैलरी

  • ब्रांच पोस्टमास्टर- 12,000 रुपये
  • असिस्टेंट पोस्टमास्टर/ डाक सेवक- 10,000 रुपये

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अन्य कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं तय की गई.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. https://indiapostgdsonline.gov.in/
  • वेबसाइट पर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • डिटेल सबमिट करने के बाद पेमेंट करें और पेंमेंट स्लिप को सेव कर के रख लें.
  • सभी स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!