देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

कोटद्वार । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी बिष्फोटक रूप ले चुकी है जिसके लिए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश के सरकारी विभागों मे लाखों पद रिक्त पडे है लेकिन सरकारें बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस पहल नही कर रही है। कहा कि बिगत लोकसभा चुनावों मे भाजपा ने दो करोड सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। भाजपा ने अब तक चौदह करोड नौकरी तो नही दी लेकिन कोरोना काल के बाद करोडौ लोगों की नौकरी छीन दी । उत्तराखंड मे नयी सरकार के गठन के बाद अस्थाई एवं संविदा पर लगे कर्ई युवाओं की नौकरी छीन दी जो अपनी बहाली के लिए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार के कानों मे जूं तक नही रेंग रही है। उन्होने प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करें तथा प्रदेश में आंदोलनरत संविदा एवं अस्थाई कर्मचारियों को शीघ्र बहाल करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!