खबर को सुनें
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण)।आज  सुबह लगभग 12:20 बजे निरीक्षक यातायात  राजेन्द्र नाथ कानि0 राजेश उनियाल, कानि0 चालक शिवमंगल सिंह व हो0गा0 संतोष के साथ सरकारी वाहन से यातायात व्यवस्था ड्यूटी हेतु ज्ञानसू-बड़ेथी की ओर जा रहे थे, जैसे ही बडेथी सुरंग पर पंहुचे तो देखा की एक व्यक्ति वाहन संख्या UK07DT-3369 के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा है, वाहन के शीशे भी लॉक थे,  उक्त व्यक्ति की हालत को देखते हुये पुलिस जवानों के द्वारा तुरन्त वाहन का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकालकर असपताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उक्त व्यक्ति की जान बचाई गयी। होश में आने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अभिनव सिंह निवासी नाकुरी उत्तरकाशी बताया। अभिनव उपरोक्त की हालत अब ठीक है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!