खबर को सुनें

सभी मृतक चमोली जिले के बांक गांव तहसील थराली के निवासी

देवप्रयाग/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोतोघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी जिससे वाहन में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतकों में से चार एक ही परिवार के लोग शामिल है।

ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार संख्या यूपी 15-डीएल-1061 तोताघाटी के पास गहरी खाई में गिरी दिखी।। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के टीमों में खाई में जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। तहसीलदार एमएस बत्र्वाल ने बताया कि तोताघाटी से आगे सफेद पहाड़ के पास हुई दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। जिसमें पिंकी (25) पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह, मंजू (12) पुत्री प्रताप सिंह सभी निवासी ग्राम बाक तहसील थराली जिला चमोली शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि यह सभी लोग ऋषिकेश से शादी की खरीदारी कर वापस थराली लौट रहे थे। रेस्क्यू में थाना देवप्रयाग के एसएसआई अनिरूद्ध मैठाणी समेत एसडीआरएफ के जवान शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!