खबर को सुनें

पेड़ की टहनी टूटने से गिरी महिला, उपचार के दौरान दम तोड़ा

हल्द्वानी। हल्द्वानी से ही दुखद खबर सामने आ रही है, जहां ओखलढुंगा ब्लॉक में एक पेड़ पर काफल तोड़ने गई महिला पेड़ की टहनी टूटने से नीचे जा गिरी। जिसमें हादसे में महिला पूरी तरह से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोड़ी ओखलढुंगा ब्लॉक निवासी (27) वर्षीय दीपा देवी अपने खेत में लगे पेड़ पर चढ़कर काफल तोड़ रही थी, तभी इसी दौरान पेट की एक टहनी टूटने से दीपा पेड़ से नीचे जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि महिला की एक (6) साल की बेटी और (4) साल का बेटा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!