खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के प्रदेश करन महारा ने कहा कि अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने जो कुछ देखा और पाया है उससे उन्हें महसूस हुआ है कि कांग्रेस का मजबूत करने के लिए जमीनी कार्यकर्ता के साथ संवाद स्थापित करना आवश्यक है साथ पार्टी के अंदर अनुशासन बहुत जरूरी है जो पार्टी को एक जुट बनाये रख सकता है।

शनिवार को अपने भ्रमण के दौरान चमोली जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में पूरा महौल होने के बाद भी कांग्रेस का बैक फूट पर चला जाना चिंता का विषय है। इन्हीं कारणों को जानने के लिए वे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित कर जानने का प्रयास कर रहे है कि कांग्रेस के पिछड़ने का कारण क्या है। उन्होंने कहा कि अब तक के भ्रमण के दौरान उन्हें जो फिड बैक मिला है उससे वे इस नतीजे पर पहुंचे है कि पार्टी के अंदर अनुशासन की कमी के साथ ही जमीन से जुड़े कार्यकर्ता से संवाद हीनता पार्टी के लिए घातक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अपने भ्रमण से लौटने के बाद इन सब विषयों पर चिंतन, मनन करते हुए आगे की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी का जो एक बड़ा संगठनात्मक ढांचा हुआ करता था उसे कम किया जाएगा ताकि सभी लोगों से संवाद बनाया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आधी अधूरी व्यवस्थाओं के साथ सरकार ने यात्रा शुरू की है जिसका खामियाजा यहां आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पार्किंग की कमी, पेयजल व्यवस्था सुचारू न होना, शौचालयों की कमी, रैन बसेरे न होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा साथ ही जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी सरकार की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं देखी जा रही है।

उन्होंने इस बात पर भी चिंता जतायी की प्रदेश सरकार ने हरिद्वार कंुभ क्षेत्र की जमीन को परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तर प्रदेश को दे दी है। ऐसे में भविष्य कुंभ आयोजन से पूर्व सरकार को उत्तर प्रदेश से अनुमति लेनी पड़ेगी। चंपावत विधान सभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की एक मजबूत प्रत्याशी है। और भाजपा प्रत्याशी को सीधी टक्कर देंगे। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, जिला अध्य्ाक्ष बीरेंद्र रावत, हरिकृष्ण भट्ट, प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी, रविन्द्र नेगी, आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *