देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

पुलिस जुटी आरोपियों की खोजबीन में

हरिद्वार। हरिद्वार में एक खौफनाक घटना सामने आई हैं। यहां दरिंदों ने एक युवक का गुप्तांग चबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के सिडकुल पुलिस को डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक मृत मिला। युवक की मौत का कारण जानकर पुलिस भी सन्न रह गयी। युवक की मौत उसका गुप्तांग चबाने के कारण हुई। पुलिस के मुताबिक इस तरह का यह हत्याकांड है, जब किसी ने युवक का गुप्तांग चबाकर उसे तडपा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा हो। मृतक के गुप्तांग कोे इस कदर चबाया गया कि उसकी तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!