देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

पौड़ी। जनपद के रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत चखुलियाखाल-ताड़केश्वर मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि, महिला के पति व बच्चे को चोटें आई हुई हैं। घटना रविवार देर शाम की है। तहसील कोटद्वार के अंतर्गत डाडामंडी ग्राम सैंज मल्ला निवासी सुशील कुमार अपने परिवार के साथ ताड़केश्वर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर से करीब तीन सौ मीटर पहले बंदूण बैंड के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने के दौरान सुशील कुमार व उसका तीन वर्षीय बेटा छिटककर किनारे गिर गए। जबकि, उनकी पत्नी संतोषी देवी कार के साथ सात सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची रिखणीखाल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल संतोषी देवी को 108 आकस्मिक चिकित्सा सेवा वाहन की मदद से सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल पिता व पुत्र का चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!