खबर को सुनें

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में बाल श्रम टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जनपद में बाल एवं किशोर श्रम संशोधित अधिनियम-2016 के अन्तर्गत चिन्हित किये गए बाल श्रमिकों के नियाजकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने पर सम्बन्धित अधिकारी ने बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा जनपद के 06 नियोजकों पर बालश्रम करवाये जाने पर 20-20 हजार का जुर्माना वसूला गया है तथा पुलिस की ओर उनके स्तर पर कार्यवाही गतिमान है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होनें जिला टास्कफोर्स में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों को समय-समय पर जनपद में अवस्थित संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों, ढाबों आदि अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जहां पर बाल मजदूरी कराये जाने की संभावना हो ऐसे जगहों पर संयुक्त रूप से छापेमारी करने के निर्देश दिए साथ ही बालश्रम की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने व बालश्रम करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!