देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

देहरादून । उत्तराखंड राज्य के चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 4 मई को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। लिहाजा 11 मई को नॉमिनेशन भरा जाएगा। 12 मई को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके साथ ही 16 मई को नॉमिनेशन वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। 31 मई को मतदान होंगे तो वही 3 जून को मतगणना की जाएगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद किसी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्यता लेनी अनिवार्य थी, जिसक चलते चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के उपचुनाव के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पार्टी की ओर से चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी होंगे।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!