खबर को सुनें

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बड़ी बदमाशों यानी 25 हजार से अधिक के इनामी बदमाशों को अब पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी। ऐसे बदमाशों को पकड़ने का टास्क STF को सौंप गया है। इससे पुलिस को भी कुछ राहत मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड शासन की ओर से पुरस्कार राशि पुनरीक्षण के बाद यह तय किया है कि 25 हजार रुपये और उससे अधिक के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को खास टास्क सौंप गया है। इससे एक बात तो साफ है कि अब इनामी बदमाश बच नहीं पाएंगे। पहले ही STF कई इनामियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि कई STF के निशाने पर हैं। इसको देखते हुए ही सरकार ने टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे सिविल पुलिस को भी राहत मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!