देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग : इन दिनों प्रदेशभर में आगजनी की घटनाएँ सामने आ रही हैं. इस बीच रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित सेना की कैंटीन (Army canteen rudraprayag) में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी. आगजनी की वजह से कैंटीन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. जबकि पूरे शहर में धुएं का गुबार छा गया.

जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग स्थित मराठा लाइट इन्फेंट्री (Maratha Light Infantry) की कैंटीन में भीषण आग लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और सेना के जवानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कैंटीन में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इससे आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया. जिसके चलते पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना कैंप से कुछ पहले ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक रोके रखी.

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर से किसी दूसरी जगह आर्मी कैंटीन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के बीच में पूर्व में भी यहां गैस लीक होने की घटना हुई थी और इस बार फिर से आग लगी है. वहीं एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि, आग की घटना को लेकर अधिकारिक जानकारी और सूचना जल्द ही सेना के अधिकारी देंगे.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!