खबर को सुनें

पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुटी, शव की भी नहीं हुई शिनाख्त

हरिद्वार। शनिवार की देर रात हाईवे किनारे पर खड़ी टैक्सी में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी चालक की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन स्वामी वाहन लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कनखल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गुरुकुल कांगड़ी के पास शनिवार की देर रात्रि दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर किनारे पर खड़ी टैक्सी में किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर से जा टकराई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। टैक्सी चालक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन फरार होने में कामयाब रहा। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि टैक्सी चालक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!