खबर को सुनें

प्राचार्य ने किया खेल समारोह का शुभारंभ

बड़कोट (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी जनपद राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का शुक्रवार को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आगाज हुआ जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस मेहरा ने किया।

क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेल से न केवल हमारे शारीरिक विकास होता है बल्कि खेल से व्यक्ति का मानसिक, बौद्धिक विकास के साथ साथ छात्र-छात्राओं में कठिन परिश्रम, आपसी भाईचारा एवं एकता का भाव की जागृत होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल में प्रतिभाग कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाऐं दी।

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. युवराज शर्मा ने महाविद्यालय में चलने वाले कीड़ा महोत्सव के अंतर्गत होने वाले समस्त प्रतियोगिताओं के विषय में विस्तार से बताया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों का स्वागत एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामना संदेश दिया गया। जिसमें प्रथम दिवस लंबी कूद (छात्र- छात्रा वर्ग), 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ (छात्र- छात्रा वर्ग) एवं ऊंची कूद (छात्र छात्रा वर्ग) आदि क्रीड़ा प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग से अनामिका बीए प्रथम वर्ष, प्रथम स्थान, सोनिया बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, एवं समीक्षा बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में दीपक कुमार प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्रद्युम्न बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं कपिल शाह बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद छात्र वर्ग में अश्विनी कुमार बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रद्युम्न बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं अरविंद बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्रा वर्ग में सोनिया बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, मोनिका बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं अनामिका बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में विपुल राणा बीए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान, कुमार बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं कपिल शाह बीए प्रथम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दूसरी ओर छात्रा वर्ग में अनामिका बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, सोनिया बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, समीक्षा बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद छात्र वर्ग में अश्विनी कुमार बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, नितिन रावत बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं प्रवेश बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और छात्रा वर्ग में सोनिया बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, सोनिया बिष्ट बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं आरती असवाल बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सदस्यों डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. बीएल थपलियाल, संगीता रावत, डॉ. अर्चना कुकरेत, दिनेश शाह, विनय शर्मा, दया प्रसाद गैरोला, शार्दुल बिष्ट, राहुल राणा, दीपक जयाडा, दीपेंद्र रावत, उपेन्द्र रावत, शीतल, पूनम कुमारी, दुर्गा लाल, यशपाल सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *