खबर को सुनें

जंगल में चारापत्ति लेने गई महिलाओं को दी सूचना

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जनपद के पैठाणी थाना क्षेत्र से प्रेमी प्रेमिका का शव पेड़ से लटके होने की खबर सामने आयी है। दो सप्ताह पहले घर से भागे थे। जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने लड़की व लड़के का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पैठाणी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीला की कुछ महिलाएं घास लेने के लिए जंगल के खरक में गई थी। जंगल मे उन्हें दो लोग पेड़ से लटके हुए दिखे,पास जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि शव लड़की व लड़के का है जो कि कम उम्र के हैं। महिलाओं ने दोनों शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के सम्बंध में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शव गांव से करीब दो सप्ताह पूर्व लापता हुए प्रेमी जोड़े का है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिनों पुराने बताये जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी होने वाली थी लेकिन शादी से पहले ही प्रेमी जोड़ा गांव से भाग गया, वही लापता दोनों लड़की व लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।

 

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने जानकारी दी कि टीला निवासी प्रवेंद्र पंत (24) और ममता बिष्ट (22) के शव जंगल से लटके मिले। प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है फिर भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!