खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। स्वास्थ्य-विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में कैम्प लगाकर 12 से 14 साल तक के 67 विद्यार्थियों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगाई गई।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जिला अस्पताल गोपेश्वर से मंजू रानी रावत, शिवानी बिष्ट एवं आशा कार्यकर्ता ज्योति ने बच्चों का टीकाकरण किया। साथ ही विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी। विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य घनश्याम के कुशल मार्गदर्शन-अनुसार इस टीकाकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापक हयात सिंह, विद्यालय स्वास्थ्य नर्स पूजा रावत ने टीकाकरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!