खबर को सुनें

टनकपूर। एक युवक टनकपुर की एक युवती की कानपुर के युवक के साथ सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती गराई दोनों के बीच वीडियो कॉल का सिलसिला भी चला। युवती ने उसे कानपुर से घर आने के लिए कह दिया। उनकी बात पर भरोसा कर वो चार किलोमीटर का सफर तय कर टनकपुर पहुंच गया। और युवती से शादी की जिद्द करने लगा। युवती के परिजनों ने काफी समझाया पर नहीं माने जिस पर युवती के घर वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली।

कानपुर के इस युवक की फेसबुक के जरिये शहर की एक युवती से दोस्ती हुई और वीडियो कॉल का सिलसिला चला। दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती रही और फिर युवक प्रेमिका से मिलने आ पहुंचा, लेकिन उसे क्या मालूम था कि ये मुलाकात उसे इस कदर भारी पड़ेगी। युवक टनकपुर आ धमका। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मां ने उसे बातचीत के लिए घर बुलाया तो वह शादी की जिद करने लगा।

इस पर लड़की के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने भी युवक को पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले गई। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि युवक के पिता को पुलिस ने टनकपुर बुलाया जो शुक्रवार को कानपुर से टनकपुर पहुंचे। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने चालान कर युवक और उसके पिता को घर भेज दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!