खबर को सुनें

कक्षा छह में 16 बच्चों ने लिया प्रवेश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह में 16 बच्चों ने प्रवेश लिया। जिनका विद्यालय परिवार की ओर से फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रवेशोत्सव इस नई परंपरा से आने वाले छात्रों में अध्ययन के प्रति उत्साह के साथ ही सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों की रूचि बढ़ रही है जो एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा में काफी सुधार आया है और वे भी प्राइवेट विद्यालयों से स्पर्धा करते हुए आगे निकल रहे है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का मौका मिल रहा है। इससे उनमें भी हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस मौके पर नये आगंतुक छात्रों को पुरस्कार तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कपरूवाण ने अतिथियों, अभिभावकों और नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया। तथा विद्यालय की इस वर्ष की उपलब्धियों को रखा। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व निर्माण समिति के सलाहकार यदुवीर सिंह बत्र्वाल, नामित पार्षद हरि प्रसाद ममगांई, सुभाष समिति के अध्यक्ष केएन डिमरी, रूद्रा रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डीपी देवली ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह रावत, शिव सिंह दीवान सिंह, संध्या, आशा, आसमा, ऊषा, रेखा देवी, विषेश्वरी देवी, संतोषी, रणजीत सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *