खबर को सुनें

एक दिन पूर्व घास लेने गई थी जंगल में

अल्मोड़ा। सल्ट मरचूला क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला शुक्रवार को अपने घर से लकड़ी लेने जंगल गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर ने महिला को मार डाला हो।

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि मृतका की पहचान परी देवी पत्नी केशव दत्त, उम्र लगभग 65 वर्ष, ग्राम- झड़गांव, के रूप में हुई है। महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। जानकारी अनुसार शनिवार को गांव के ग्राम प्रधान ने वन विभाग को एक महिला के घर वापस नहीं लौटने और शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने जाने की सूचना दी है। इसके बाद इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 10 बजे उसका शव बरामद किया गया। डीएफओ ने बताया कि महिला की मौत जंगली जानवर द्वारा किए जाने की संभावना के दृष्टिगत भी जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!