खबर को सुनें

जिला सम्मेलन में बनी महिलाओं के प्रति हो रही हिंसाओं को लेकर आंदोलन की रणनीति

गोपेश्वर  (चमोली)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति चमोली का 10वां जिला सम्मेलन ज्योति ठाकुरी नगर जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें पुष्पा किमोठी को जिलाध्यक्ष और गीता बिष्ट को सचिव चुना गया।

WhatsApp Video 2022-04-10 at 5.50.53 PM

जिला पंचायत सभागार में संपन्न जिला सम्मेलन में कार्यकारणी के अन्य सदस्यों में रुकमणी, ऊषा सहसचिव, सीमा असवाल, मीना बिष्ट उपाध्यक्ष, लता मिश्रा कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि जगदेश्वरी पुण्डीर, दर्शनी देवी स्थाई आमंत्रित सदस्य, सुनीता, दुर्गा, और मधु आमंत्रित सदस्य बनाये गये। साथ ही 17 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। कार्यकारणी का गठन पर्यवेक्षक राज्य सचिव दमयन्ती नेगी देख रेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिला सचिव ने तीन साल की रिपोर्ट पेश की और आगामी तीन सालों का विजन पेश किया। सम्मेलन में देश में महिलाओं के प्रति हो रहे हिंसा, दुराचार, हिंसा अत्याचारों पर चर्चा और मजबूत आंदोलन पर चर्चा की गई। प्रतिभागी साथियो ने रिपोर्ट और महिलाओं के आंदोलन पर व्यापक चर्चा की गई। जिला सम्मेलन में सरिता, शोभा, गीता, दीपशिखा, रुकमणी, अंजू, नीमा, प्रभा गौड़, भारती राणा, दर्शनी शाह, पवित्रा, राधा हटवाल, अंजली पोखरियाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!