खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चरण पादुका गौथल समिति  ने श्री रामचन्द्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों के साथ मिलकर सोमवार को गोपेश्वर नगर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए नगर क्षेत्र के आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।

समिति की सचिव मीना तिवारी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है साथ ही चारधाम यात्रा को सुचारू होने में कुछ ही दिन शेष रह गये है ऐसे में नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखने के लिए आम लोगों से सहयोग बनाने के साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली तमाम बीमारियों से बचाओं के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यह स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि सभी लोग अपना सहयोग देकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आगे आये। साथ ही उन्होंने नगर के लोगों से यह भी अपील की है कि घरों से निकले वाले कूड़े को नगर पालिका की ओर से लगाये गये कूड़ेदान अथवा वाहन में डाले ताकि कूड़ा इधर-उधर न बिखरे। इस मौके पर नगर क्षेत्र में बिखरे कूडे़ को एकत्र का उसे नष्ट किया गया। इस मौके पर विद्या मंदिर की छात्रा हिमानी बिष्ट, साक्षी गौड़, शिक्षा बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *