खबर को सुनें

ऋषिकेश। दिल्ली से आए चार सदस्य पर्यटकों का एक दल शनिवार को थाना मुनिकीरेती अंतर्गत तपोवन स्थित नीम बीच में गंगा स्नान करते वक्त गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों की ओर से दल के सभी सदस्यों का सफल व त्वरित रेस्क्यू कर जान बचाई गई।

घटना उस समय हुई जब दिल्ली के चार सदस्य दल का एक सदस्य गंगा नदी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा जिस पर दल के अन्य सदस्य भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और सभी गंगा की तेज धारा में बहने लगे। दल के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर तैनात जल पुलिस (आपदा राहत दल फ्लड कंपनी, 40 बटालियन पीएसी) के जवानों ने स्थानीय राफ्टिंग गाइड के साथ मिलकर डूब रहे पर्यटकों का त्वरित व सकुशल रेस्क्यू कर जान बचाई गई। रेस्क्यू किए गए पर्यटकों तथा घाट पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा पुलिस व राफ्टिंग गाइड का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

रेस्क्यू किये गए पर्यटक

अमनदीप सिंह (31 वर्ष)
मनजीत सिंह (57 वर्ष)
जसप्रीत कौर (33 वर्ष)
रितु (27 वर्ष)
निवासी आरजेडबी निहाल विहार, दिल्ली.

जल पुलिस जवानों का विवरण

नंदन सिंह
हरीश सुंदरिया
मुकेश पुंडीर (स्थानीय राफ्टिंग गाइड)

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!