खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद महाराज की ओर से गुरूवार को जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में विषेश पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद महाराज के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यहां विशेष पूजा करवाई। साथ ही भगवान नृसिंह को आटे के 11 सौ रोट का भोग लगाया गया।

बता दें भगवान नृसिंह आदिगुरु शंकराचार्य के आराध्य देव हैं। ऐसे में ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य मठ की ओर से नवरात्र से पूर्व यहां नृसिंह मंदिर में पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेद पाठियों ने मिलकर वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर भगवान की विषेश पूजाएं की, वहीं अनुष्ठान के दौरान भगवान नृसिंह को भोग लगाकर राज्य, देश और विश्व कल्याण की मनौती मांगी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!