खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के चिपको आंदोलन की धरती रैणी गांव के जंगल में कांचुला के पेड़ों को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की ओर से मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रैणी गांव के जंगल में सोमवार को कांचुला के करीब एक दर्जन पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। जिसपर वन विभाग और रैणी गांव के लोग मौके पर गए। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जोशीमठ रेंज की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है। लकड़ी के इन टुकड़ों को तस्करी कर बाहर ले जाया जाता है। जिनसे फैंसी गिलास और अन्य सामान बनाया जाता है जो काफी महंगा बिकता है। उन्होंने बताया कि संभवतरू करीब 15 से 20 दिन पहले पेड़ों से टुकड़े निकाले गए थे। तब यहां बर्फ थी, जिसके चलते यहां मानव गतिविधि नहीं होने से तस्कर आसानी से लकड़ी काटकर ले गए। बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस-किस के पास इस तरह की मशीन हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!