खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के तपोवन बाजार में 17 मार्च की रात्रि को गुदडी बाबा जनरल स्टोर से चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को सामान सहित गिरफतार कर लिया है।

मामले के अनुसार 20 मार्च को कोतवाली जोशीमठ पर  तपोवन क्षेत्र के भ्यूंगल गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र मुकुन्द सिंह ने तहरीर दी थी कि 17 मार्च की रात्रि को तपोवन स्थित उसके गुदड़ी बाबा जनरल स्टोर ताला तोड़कर गल्ला सहित तीस हजार रुपये चोरी हो गये है।  तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन अभियुक्त दिनेश बहादुर, वीरु बहादुर और कार्तिक गिरी को 20 हजार रुपये तथा लकड़ी के गल्ले के साथ गिरफ्तर कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद रावत, हेड कांस्टेबल मनोज पटवाल, सिपाही मुकेश कुमार और अवतार शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!