खबर को सुनें

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र से एक परिवार जुगाड़ वाहन से ज्वालापुर आ रहा था। इसी बीच जुर्स कंट्री के पास नया गांव इलाके में पहुंचते ही वाहन से नीलगाय टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वाहन पलट गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार सविता (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलवीर व भांगमती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जबकि सविता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!