खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आरोपी देवेंद्र पोखरियाल की निशान देही पर मादक पदार्थों के मुख्य आरोपी रिहान को बुधवार को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के निर्देशन में जनपद चमोली में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। तीन मार्च को कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त देवेंद्र पोखरियाल, पुत्र चंदन सिंह, उम्र-49 वर्ष, निवासी- ग्राम पोखरियाल गांव, थाना- लंबगांव, जनपद- टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी- गौचर चमोली के कब्जे से 09.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर में मामला पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त देवेंद्र पोखरियाल का मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होना प्रकाश में आया। अभियुक्त की निशानदेही पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सिकंदरपुर जनपद-हरिद्वार रवाना की गई। मुख्य अभियुक्त रिहान पुत्र राव फुरकान, उम्र-28 वर्ष निवासी ग्राम सिकंदरपुर,थाना भगवानपुर,जनपद- हरिद्वार को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में विवेचक उप निरीक्षक वैभव गुप्ता कोतवाली कर्णप्रयाग, सिपाही सुरेंद्र सिंह, मुकेश राणा शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!